अमां यार छोडो हटाओ साली रण्डी है।फ्री सेक्स, लिव इन पे बात करती है! प्रस्तुति - शालू मिताक्षरा

बाह! बाह!
आप तो फेमिनिस्ट है!
सिगरेट पी लूँ आपके साथ?
कौन सी पीती है गोल्ड या ब्लैक?
हाँ,तो सेरोगेसी, लिव इन रिलेशनशिप, सिंगल मदर,पूंजीवादी नारीवाद,समाजवादी नारीवाद,गे,लेस्बियन सबपे विमर्श नाध लिया....
झोक दिया अपना सदियो का बैठकी का का सुना सुनाया लपेटा लपेटाया ज्ञान!
कुछ देर बाद....बैठकी में..
अमां यार छोडो हटाओ साली रण्डी है।फ्री सेक्स, लिव इन पे बात करती है!
ना जाने कित्तो के साथ सोई होगी!
और यार सुन!
धड़ल्ले से सिगरेट भी पीती है!
मर्दों से गले मिलती है! कंधे पे हाथ रखकर दतचियारी करती है!
ठीक है औरतो को बराबर का हक मिले| लेकिन ऐसी कैसी बराबरी! हम भी तो पढ़े हैं नारीवाद! हम का कम नारीवादी है!
हम तो प्रोफाइल में भी लिख मारे है 'फेमिनिज्म के दद्दा'!
हर दो दिन पे 'तन के भूगोल से परे' कविता भी बांचते है। और तो और दो दिन बाद उ फोटो जेमा लड़की गोलवा में से हथवा निकार के खड़ी है चेप देते है।
लेकिन ई लड़की सब जो 'फ्री सेक्स' 'आजादी' 'लिव इन' वाली फेमिनिस्ट है ना
का बताये....
छी!छी!
साली$#@&$@#@$%&
सब!

 प्रस्तुति - शालू मिताक्षरा 

टिप्पणियाँ